दोस्तों सरकार ने 2025 तक 20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल बेचने का संकल्प किया है। इथेनॉल ब्लेंडिंग के लिए सरकार ने E-20 योजना शुरू की है। इस योजना में पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिक्स किया जाएगा। इसीलिए सभी एथेनॉल के स्टॉक बहुत तेजी से आगे बढ़ सकते है। इस “Ethanol stocks under 10 Rs” लेख में हमने दस रुपए से लेकर 2000 तक ट्रेड कर रहे शेयर्स की जानकारी दी है।
इथेनॉल चीनी बनाते समय गन्ने का एक बाय प्रोडक्ट होता है। फिलहाल इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल फार्मा इंडस्ट्री और बेवरेज इंडस्ट्री में किया जा रहा है। उसी के साथ इसका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल और कॉस्मेटिक इंडस्ट्रीज में किया जा रहा है।
इथेनॉल में क्यों इन्वेस्ट करना चाहिए?
भारत अपने जरूर का लगभग 84% क्रूड ऑयल बाहरी देश से इंपोर्ट करता है। सपोर्ट करते समय अच्छी खासी फॉरेन करंसी खर्च होती है।
गवर्नमेंट ने कहा है कि 20% एथेनॉल पेट्रोल में मिक्स किए जाने के कारण सरकार का लगभग हर साल 30 हजार करोड़ रुपए की बचत हो सकती है।
अगर सरकार की इंपोर्ट कास्ट कम होगी तो सरकार कम कीमत पर लोगों को पेट्रोल मुहैया कर सकती है। इसी के अलावा एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल एनवायरनमेंट के लिए इको फ्रेंडली है। इसीलिए सरकार को इसके उपयोग के कारण कार्बन फुटप्रिंट काम करने में मदद होने वाली है।
पेट्रोलियम मिनिस्ट्री के मुताबिक 2020 में इथेनॉल इंडस्ट्री की वैल्यूएशन 9000 करोड़ थी। और यह वैल्यूएशन 2025 तक 50 हजार करोड़ हो जाएगी। इसीलिए सभी एथेनॉल इंडस्ट्रीज के स्टॉक दिन प्रतिदिन बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इथेनॉल इंडस्ट्रीज के सबसे अच्छे और कम कीमत पर कौन – कौन से स्टॉक है।
Ethanol stocks full list
इथेनॉल इंडस्ट्रीज के स्टॉक की जानकारी लेते समय हम हाई प्राइस से लो प्राइस के शेर की जानकारी लेने वाले हैं।
5) Dalmia Bharat Limited
सबसे पहले बात करते हैं डालमिया भारत सूगर एंड इंडस्ट्रीज की, इस कंपनी की में प्रोडक्ट लिस्ट में एथेनॉल शामिल है। और यह कंपनी हर एक डिस्टलरी में एथेनॉल प्रोडक्शन करती है। साथ ही यह कंपनी इंडियन ऑयल पैट्रोलियम, भारत पैट्रोलियम और हिंदुस्तान पैट्रोलियम को इथेनॉल बेचती है।
इस कंपनी का मार्केट कैप 3550 करोड़ है। यह लेख लिखते समय इस कंपनी का शेयर 1829 पर ट्रेड कर रहा है।
डालमिया भारत कंपनी के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें
1) इस कंपनी का PE ratio 41.6 है ।
2) कंपनी का ROCE 7.12% है और ROE 5.16% है।
3) इस कंपनी की फेस वैल्यू 2 रुपए और बुक वैल्यू 874 रुपए है।
4) यह कंपनी अपने निवेशकों को 0. 50% का डिविडेंड देती है।
5) 3 साल में इस कंपनी में 235 परसेंट का रिटर्न दिया है।
6) 5 सालों में इस कंपनी में 330% का रिटर्न दिया है।
7) यह कंपनी चार तरह के एथेनॉल प्रोडक्ट तैयार करते हैं।
8) सितंबर 2024 तक यह कंपनी 710 KLD से 1100 KDL की कैपेसिटी बढ़ाने वाली है।
4) Balrampur Chini Limited
बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी दूसरी शुगर इंडस्ट्रीज की कंपनी है। इस कंपनी की स्थापना 1975 में हुई है। अब यह एक एनर्जी कंपनी भी बन चुकी है। इस कंपनी में शुरुआत में चार डिस्टलरी जिनकी रोजाना एथेनॉल बनाने की क्षमता 560 किलो लीटर थी। इस कंपनी ने और कई डिस्टलरी शुरू की है। 2023 में इस कंपनी के पास 1050 किलो लीटर इथेनॉल तैयार करने की कैपेसिटी है।
इस कंपनी का मार्केट कैप 8098 करोड रुपए है। यह लेख लिखते समय किस कंपनी का शेयर प्राइस 401 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
बलरामपुर चीनी मिल के संबंधित कुछ बातें
1) इस कंपनी का PE ratio 13.8 है ।
2) कंपनी का ROCE 10.4% है और ROE 10% है।
3) इस कंपनी की फेस वैल्यू 1 रुपए और बुक वैल्यू 156 रुपए है।
4) यह कंपनी अपनी निवेशकों को 0. 77 प्रतिशत डिविडेंड देती है।
5) इस कंपनी ने बहुत सारा कर्ज कम किया है।
6) इस कंपनी में 3 साल में करीब 197 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
7) और 5 साल में इस कंपनी ने 326% रिटर्न दिया है।
8) कंपनी हर साल रेवेन्यू में 20% ग्रोथ की अपेक्षा कर रही है।
9) यह कंपनी अपने एथेनॉल बनाने की क्षमता तेजी से बढ़ा रही है, 2025 तक यह कंपनी 35cr लीटर तक पहुंच सकती है।
3) Triveni Engineering and Industries Limited
इस कंपनी की शुरुआत 1932 में हुई है। यह कंपनी शक्कर तैयार करने के साथ एथेनॉल का भी उत्पादन करती है। इथेनॉल के साथ-साथ पावर ट्रांसमिशन और वाटर मैनेजमेंट का भी काम करते हैं।
2006 में यह कंपनी एथेनॉल सेक्टर में उतरी थी। तब इस कंपनी के पास 660 किलो लीटर की कैपेसिटी थी। और अब वर्तमान समय में इस कंपनी के पास 1110 किलो लीटर की क्षमता है।
इस कंपनी का मार्केट कैप 8126 करोड रुपए है। यह लेख लिखे समय इस कंपनी का शेयर 371 पर ट्रेड कर रहा है।
त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज के बारे में कुछ बातें
1) इस कंपनी का PE ratio 19.2 है ।
2) कंपनी का ROCE 17.5% है और ROE 23.3% है।
3) इस कंपनी की फेस वैल्यू 1 रुपए और बुक वैल्यू 123 रुपए है।
4) यह कंपनी अपनी निवेशकों को 0.89% प्रतिशत डिविडेंड देती है।
5) इस कंपनी ने 3 साल में करीबन 34% रिटर्न दिया है और 5 साल में 455 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
6) यह कंपनी अपनी एथेनॉल कैपेसिटी बढ़ाने में फोकस कर रही है। यह कंपनी 21 करोड़ लीटर एथेनॉल कैपेसिटी एक्सपेक्ट कर रही है।
2) Ugar Sugar Works Limited
इस कंपनी ने एथेनॉल बनाने की शुरुआत 2003 में की है। और इस कंपनी की स्थापना 1939 में हुई है। आज यहां कंपनी हर रोज 800 किलो लीटर एथेनॉल बनाने की क्षमता रख रही है।
इस कंपनी का मार्केट कैप 911 करोड रुपए है। यह लेख लिखते समय इस कंपनी का शेयर प्राइस 81 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
उगार शुगर वर्क्स कंपनी की कुछ बातें
1) इस कंपनी का PE ratio 13.4 है ।
2) कंपनी का ROCE 27.3% है और ROE 60.2% है।
3) इस कंपनी की फेस वैल्यू 1 रुपए और बुक वैल्यू 15.4 रुपए है।
4) यह कंपनी अपनी निवेशकों को 0.60% प्रतिशत डिविडेंड देती है।
5) इस कंपनी ने 3 साल में करीब 564% रिटर्न दिया है, और 5 साल में 572% रिटर्न दिया है।
6) इस कंपनी के पास काफी एडवांस फर्मेंटेशन टेक्नोलॉजी है।
7) इस प्लांट का पूरा मटेरियल कॉपर से तैयार किया गया है, जो स्पिरिट की क्वालिटी को बहुत अच्छा करता है।
1) Bajaj Hindusthan Sugar Limited
बजाज हिंदुस्तान शुगर कंपनी के कुल मिलाकर 14 शुगर के प्लांट्स है। साथ ही यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी एथेनॉल कंपनी में से एक कंपनी है।
इस कंपनी का मार्केट कैप 4630 करोड रुपए है। यह लेख लिखते समय इस कंपनी का शेयर प्राइस 36 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। कंपनी की स्थापना 1931 में ही है।
बजाज हिंदुस्तान शुगर कंपनी के बारे में महत्वपूर्ण बातें
1) इस कंपनी का PE ratio -33.3 है ।
2) कंपनी का ROCE 0.91% है और ROE -4.04% है।
3) इस कंपनी की फेस वैल्यू 1 रुपए और बुक वैल्यू 33.1 रुपए है।
4) इस कंपनी में 3 साल में करीब 615% रिटर्न दिया है।
5) और कंपनी ने 5 साल में करीब 214 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
6) 2023 में कंपनी में बजाज पावर वेंचर्स 800 करोड रुपए में खरीद लिया था, किस केस की वजह से बजाज हिंदुस्तान में अपने प्रोजेक्ट होल्ड पर रखे थे। लेकिन अब वह अपना फोकस फिर से एक्सपेंशन और ग्रोथ प्लान पर कर रहे हैं।
FAQ
1) Ethanol stocks लिस्ट क्या है?
Bajaj Hindusthan Sugar Limited, Ugar Sugar Works Limited, Triveni Engineering and Industries Limited,Balrampur Chini Limited, Dalmia Bharat Limited यह है।
Conclusion
दोस्तों “Ethanol stocks under 10 rs” लेख में हमने आपको एथेनॉल बनाने वाली कंपनियां के स्टॉक जो 40 रुपए से लेकर 1800 रुपए तक ट्रेड कर रहे हैं उनकी जानकारी देने की कोशिश की है। यह लेख पढ़ने के बाद आपको खुद एक बार रिसर्च करना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

We have been investing and researching the stock market for the last 8 years. We try to provide free information on this website in simple language.