ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न क्या है / Gravestone Doji Candlestick Pattern In Hindi

दोस्तों रीडिंग करते समय टेक्निकल एनालिसिस करना अनिवार्य होता है। लेकिन टेक्निकल एनालिसिस करते समय आपको कैंडलेस्टिक पेटर्न की पहचान करना यह भी अनिवार्य होता है। इस लेख में हम Gravestone Doji Candlestick Pattern kya hai, यह कैसे बनता है, इस पैटर्न को हम चार्ट पर कहां देख सकते हैं, और कौन से टाइम फ्रेम में इसे ट्रेड करते समय उपयोग में लाना है आदि जानकारी को विस्तार से जानेंगे।

यह लेख पढ़ने के बाद में आपसे वादा करता हूं कि आपको फिर से “Gravestone Doji Candlestick Pattern In Hindi” यह सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न क्या है (Gravestone Doji Candlestick Pattern In Hindi)

बायर्स एक स्ट्रांग बुलिश सेंटीमेंट के साथ प्राइस को ऊपर उठते हैं, जिससे स्ट्रांग बुलिश कैंडल बनने लगती है, मगर हायर लेवल पर सेलर्स मार्केट में एंट्री करते हैं और मार्केट को फिर से नीचे की तरफ पुश करते हुए कैंडल को फिर से अपने ओपनिंग के पास क्लोज कर देते हैं। जिससे चार्ट पर एक लंबी अपर शैडो के साथ बहुत ही छोटी बॉडी वाली कैंडल (बॉडी ना के बराबर होती है) तैयार होती है। इस कैंडल को हम ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल कहते है।

What is Gravestone Doji Candlestick Pattern

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न एक बेयरिश कैंडलेस्टिक पैटर्न है। क्योंकि यह कैंडलेस्टिक पैटर्न मंदी को दर्शाता है, जो अप ट्रेंड में तेजी के माहौल को खत्म कर डाउन ट्रेंड शुरू होने का संकेत देता है।

अप ट्रेंड को बदलकर यह उस ट्रेंड को डाउन ट्रेंड में में कन्वर्ट करता है इसीलिए इसे बेयरिश रिवर्सल कैंडलेस्टिक पेटर्न भी कहा जाता है।

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलेस्टिक का नाम 

दोस्तों ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल का यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि यह कैंडल एक कब्र के पत्थर की तरह दिखाई देती है। हो सकता है आपको यह नाम अजीब लगे लेकिन नाम नहीं कुछ नहीं रखा है। आपको सिर्फ भी हो पैटर्न समझने की कोशिश करनी है।

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल का रंग

इस कैंडलेस्टिक प्रकार में रंग को महत्व नहीं दिया जाता है। क्योंकि यह कैंडल ना ही ग्रीन कलर की होती है और ना ही रेड कलर की होती है। इसकी शैडो का जो कलर होता है वहीं इसके बॉडी का कलर होता है। लेकिन यह हमें मंदी के संकेत देता है इसीलिए अगर इसका कलर लाल दिखाई दे तो कुछ ट्रेडर उसे अच्छा मानते हैं।

ग्रेवस्टोन डोजी की रचना

जब बाजार में तेजी का माहौल होता है, और शेयर बाजार का ट्रेंड ऊपर की तरफ होता है, तब बुलिश ग्रीन सैंडल के बाद अगर ऐसी कैंडल तैयार होती है जिसकी रचना

बॉडी जब बायर्स खरीदी करके कैंडल को ऊपर की तरफ ले जाते हैं तब बाजार में सेलर्स की एंट्री होने के बाद वह उसे कैंडल को फिर से नीचे धकेल कर ओपनिंग प्राइस पर क्लोज कर देते हैं। इसीलिए इस कैंडल की बॉडी गणित के ऋण (निगेटिव) चिन्ह की तरह दिखाई देती है। जो बहुत ही छोटी होती है। जिसका आकार ना के बराबर होता है।

शैडो बायर्स कैंडल को ऊपर की ओर ले जाते है, लेकिन सेलर्स के प्रेशर की वजह से कैंडल फिर से ओपनिंग प्राइस पर क्लोज होने के कारण ऊपर की और एक लंबी शैडो तयार होती है। लेकिन बॉडी के नीचे की ओर कभी-कभी छोटी शैडो दिखाई दे सकती है।

इस तरह Gravestone Doji Candlestick Pattern का आकार इंग्लिश लेटर उल्टे T के समान दिखाई देता है।

परफेक्ट ग्रेवस्टोन डोजी कैसे होता है

दोस्तो Gravestone Doji Candlestick Pattern दोस्तों तैयार होने पर बहुत सारे ट्रेडर्स बिकवाली करके ट्रेंड नीचे की तरफ प्रॉफिट बुक करते हैं। लेकिन जो ट्रेडर्स बाजार में नए हैं उन्हें किस कांड जिला पाटन की बॉडी को और चारों को देखकर कभी कबार कंफ्यूजन होता है और परफेक्ट ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलेस्टिक कैसे होती है यह जानने में दिक्कत होती है। इसीलिए नीचे दिए गए चित्र के आधार से आपको यह समझने में आसानी होगी।

Gravestone Doji Candlestick Pattern success rate

परफेक्ट ग्रेवस्टोन डोजी तैयार होने की यह कुछ कंडीशन है

1) यह कैंडल तैयार होते समय ओपनिंग प्राइस और क्लोजिंग प्राइस लगभग समान होना चाहिए।

2) बॉडी के ऊपर तैयार होने वाले शैडो लंबी होनी चाहिए जो इनवर्टेड हैमर की तरह दिखाई देनी चाहिए।

3) बॉडी के नीचे की शैडो नहीं हो तो भी चलेगी।

यह प्रमुख तीन कंडीशंस पूरी होने के बाद 100% परफेक्ट ग्रेवस्टोन डोजी तैयार हुआ है ऐसे कहा जाता है। लेकिन शैडो और बॉडी साइज के अनुसार इस पैटर्न के सक्सेस रेट को भी महत्व दिया जाता है।

ग्रेवस्टोन डोजी पैटर्न में ट्रेड कैसे करें

दोस्तों Gravestone Doji कैंडल की पहचान करना आसान है। लेकिन यह पैटर्न दिखाई देने के बाद इसमें ट्रेड कैसे करना चाहिए यह भी जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं कि यह पैटर्न दिखाई देने के बाद एंट्री, स्टॉपलॉस और टारगेट कैसे लगाना चाहिए।

एंट्री

यह एक बेयरिश कैंडलेस्टिक पेटर्न है, यह पैटर्न दिखाई देने के बाद आपको हमेशा शॉर्ट पोजीशन बनानी है, यानी कि हमेशा बिकवाली करनी है। लेकिन किसी बिंदु पर सेलिंग करनी चाहिए यह भी समझना जरूरी है।

जब बाजार में तेजी का माहौल होता है, तब अप ट्रेंड में ग्रेवस्टोन डीजी तैयार होने के बाद जो लाल कैंडल तैयार होती है उसे कंफर्मेशन मानकर उसकी अगली कैंडल में आप एंट्री ले सकते हैं। लेकिन जिन लोगों को खुद के टेक्निकल एनालिसिस पर भरोसा है वह डायरेक्टली कन्फर्मेशन कैंडल में एंट्री ले सकते हैं।

स्टॉपलॉस

दोस्तों बहुत बार सुना होगा कि स्टॉपलॉस लगाना जरूरी होता है। यह 100% सही है। स्टॉप लॉस आपका नुकसान होने से बचाता है। इसीलिए इस कैंडलेस्टिक पेटर्न ट्रेड लेने के बाद आपको स्टॉपलॉस लगाना जरूरी होता है।

Gravestone Doji candlestick pattern में आपका स्टॉपलॉस ग्रेवस्टोन डोजी कैंडल के हाई पर होना चाहिए।

टारगेट

ट्रेड में एंट्री लेने के बाद खुद के मन पर काबू रखने के लिए आपको टारगेट भी लगाना चाहिए।

ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलेस्टिक दिखाई देने के बाद आप जब एंट्री लेते है और जब स्टॉपलॉस लगते हैं, तब आपको टारगेट आपके रिक्स और रिवॉर्ड रेशों को कैलकुलेट करके लगाना चाहिए। और जो लोग खुद के टेक्निकल एनालिसिस पर भरोसा करते हैं वह अपना टारगेट तब तक लगा सकते हैं जब तक बाजार में कोई ट्रेंड रिवर्सल संकेत दिखाई नही देता है।

ग्रेवस्टोन डोजी की विशेषताएं

1) ग्रेवस्टोन डोजी कैंडलेस्टिक बाजार में मंदी का माहौल शुरू होने के संकेत देता है, इसीलिए इसे एक बेयरिश रिवर्सल कैंडलेस्टिक पेटर्न कहा जाता है।

2) इस कैंडलेस्टिक पेटर्न बॉडी बहुत ही छोटी होती है और ऊपर की शैडो लंबी होती है।

3) Gravestone Doji का आकार एक कब्र के समान और चट्टान से फिसलते हुए पत्थर के समान दिखाई देता है।

4) इस पैटर्न में ओपनिंग प्राइस, क्लोजिंग प्राइस और लो प्राइस बहुत ही आसपास होती है, इसीलिए इसका आकार छोटा होता है।

5) यह कैंडल छोटी होने के कारण उसके रंग को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है।

6) यह कैंडलेस्टिक ड्रैगनफ्लाई डोजी कैंडल के उल्टे आकार ठीक होती है।

7) इस कैंडलेस्टिक पेटर्न सेलर्स बायर्स पर हावी होने के कारण बाजार नीचे की तरफ जाने लगता है।

Gravestone Doji candlestick pattern के लाभ और नुकसान

दोस्तों शेयर बाजार में अगर आपने खुद के मन पर काबू नहीं रखा तो आधे अधूरे नॉलेज के कारण आप अपनी पूंजी को गवा सकते है। लेकिन आपने अच्छा खासा नॉलेज लेकर उसे इन्वेस्ट किया तो बहुत सारा मुनाफा कमा सकते हैं। ठीक उसी प्रकार से यह पैटर्न दिखाई देने के बाद आपको कुछ लाभ और नुकसान हो सकते हैं।

ग्रेवस्टोन डोजी के लाभ

1) यह कैंडलेस्टिक पेटर्न बाजार में चल रहे तेजी के ट्रेन में बदलाव होकर मंदी शुरू होने वाली है इसका संकेत देता है इसलिए ट्रेडर्स इसका भरपूर फायदा उठाते।

2) इस पैटर्न की मदद से बाजार में एंट्री स्टॉपलॉस और टारगेट लगाने में आसानी होती है।

3) इस पैटर्न सेलर लोग सेलिंग करके बड़े लेवल पर मुनाफा करते हैं।

ग्रेवस्टोन डोजी के नुकसान

1) दोस्तों शेयर बाजार में कोई भी पैटर्न 100% सही नहीं होता है, ठीक उसी प्रकार से इस पैटर्न का सक्सेस रेट 70% है।

2) लेकिन अगर आपने यह पैटर्न दिखाई देने के बाद 100% प्रॉफिट करने की जिद्द ठान ली और ओवर ट्रेडिंग की तो आपको नुकसान हो सकता है।

3) यह पैटर्न दिखाई देने के बाद अगर आपने लॉन्ग पोजीशन में ट्रेड लिया यानी की खरीदी की तो आपको नुकसान हो सकता है।

FAQ

1) क्या ग्रेवस्टोन डोजी बुलिश है?
जी नहीं, ग्रेवस्टोन डोजी बुलिश नही है।

2) क्या ग्रेवस्टोन डोजी बेयरिश है?
जी हा, ग्रेवस्टोन डोजी बेयरिश है।

3) ग्रेवस्टोन डोजी क्या निर्देशित करता है?
ग्रेवस्टोन डोजी बाजार में चल रहे तेजी के माहौल को खत्म कर मंदी शुरू होने के संकेत देता है।

Conclusion

दोस्तों “Gravestone Doji Candlestick Pattern In Hindi” इस लेख में हमने ग्रेवस्टोन डोजी क्या होता है, यह पैटर्न दिखाई देने के बाद ट्रेड कैसे करना चाहिए, इस पैटर्न की क्या विशेषता है आदि तरह के विषयों को विस्तार से जानने की कोशिश की है। जहां लेख पढ़ने के बाद आपको इस पैटर्न का उपयोग पेपर ट्रेडिंग करते समय करना चाहिए। पेपर ट्रेडिंग में आपका अनुभव बढ़ाने के बाद आप इसका उपयोग रियल ट्रेडिंग करते समय कर सकते हैं।

यह लेख पढ़ने के बाद अगर इस पैटर्न के संबंधित आपके मन में कोई सवाल उत्पन्न होता है तो आप हमें बेझिझक नीचे पूछ सकते हैं। फ्री में शेयर बाजार सीखने के लिए आप हमारे इस (https://sharemarketfly.com/) वेबसाइट पर दिए गए बाकी के लेख पढ़ सकते हैं और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Jai Balaji Share Price Target 2025 to 2050 Ksolves Share Price Target 2025 to 2050 Inventure Share Price Target 2025 to 2050 PMC Fincorp Share Price Target 2025 to 2050 Integra Essentia Share Price Target 2025 to 2050