नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने टाटा ग्रुप की कंपनियों का एक Nifty Tata Group 25% Cap Index शुरू करने का ऐलान किया है।
टाटा हमारे देश की एक विश्वसनीय इंडस्ट्री है। टाटा इंडस्ट्री ने हमारे देश को आगे बढ़ाने में बहुत सहायता की है। टाटा इंडस्ट्रीज देश के कई सेक्टर में काम कर रही है। टाटा की सभी कंपनियां हमारे देश में अच्छी सर्विस दे रही है, इसलिए इन कंपनियों की शेयर की कीमतें दिन प्रतिदिन आसमान सो रहे हैं।
जिन लोगों के पास कम पैसा है, उन्हें टाटा कंपनी के शेयर्स महंगे होने के कारण लोगों को सभी कंपनियों में निवेश करना मुश्किल होता है। उनके लिए NSC ने “Nifty Tata Group Index”और “Nifty Tata Group 25% Cap Index” लॉन्च किया है। चलिए इन इंडेक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Nifty Tata Group Index
दोस्तों जैसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty 50 index है, ठीक उसी प्रकार से टाटा ग्रुप की कंपनियों का नेशनल स्टॉक द्वारा तैयार किया हुआ यह एक “निफ़्टी टाटा ग्रुप इंडेक्स” है। यह इंडेक्स टाटा ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों को रिप्रेजेंट करता है।
जब से टाटा ग्रुप की कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्टेड हुई है, तब से दिन प्रतिदिन टाटा कंपनियों के सर्विसेस के कारण लोगों का उन पर विश्वास बढ़ता चला गया। और विश्वास के साथ इन कंपनियों के शेयर्स की कीमतें भी बढ़ती चली गई।
लेकिन शेयर बाजार सभी टाटा ग्रुप की कंपनियों में एक साथ निवेश करने के लिए कोई इंडेक्स नहीं था। कई निवेशक और वित्तीय जानकार यह कमी दूर करने के लिए, और टाटा ग्रुप की कंपनियों में एक साथ निवेश करने के लिए एक इंडेक्स चाहते थे। इसलिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने Nifty Tata Group Index शुरू किया है।
16 दिसंबर 2015 को यह इंडेक्स लॉन्च किया गया था। और इस इंडेक्स का बेस साल 2005 था, और इस इंडेक्स की बेस वैल्यू 1000 रुपए थी। टाटा ग्रुप की लगभग सारी कंपनियां इसमें शामिल है।
Nifty Tata Group 25% Cap Index kya hai
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने “Nifty Tata Group 25% Cap Index” को भी 16 दिसंबर 2015 में तयार किया था, लेकिन 8 अप्रैल 2024 में लॉन्च किया है।
Nifty Tata Group 25% Cap Index यह एक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर टाटा ग्रुप का दूसरा छोटा इंडेक्स है, जिसमें टाटा ग्रुप की सिर्फ 10 कंपनियों को शामिल किया गया है। इस इंडेक्स में किसी भी कंपनी को 25% से ज्यादा वेटेज नहीं दिया जाता है।
वर्तमान समय में टाटा ग्रुप की जो प्रमुख 10 कंपनियां है, उन्हीं को इस इंडेक्स में स्थान दिया गया है। इस इंडेक्स का बेस्ट वैल्यू 1000 रुपए ही है।
Nifty Tata Group 25% Cap Index Stock List
टाटा ग्रुप के सभी कंपनियों में से जिन कंपनियों का वैल्यूएशन सबसे ज्यादा है, वह प्रमुख 10 कंपनियां इस इंजेक्शन शामिल है। चलिए जानते हैं निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप स्टॉक लिस्ट में कौन सी कंपनीया है।
1) TCS (24.53%)
Nifty Tata Group 25% Cap Index में यह सबसे ज्यादा वेटेज वाली वाली कंपनी है। इस कंपनी को 24. 53% का वेटेज दिया गया है। यह IT sector में काम करती है। इस कंपनी का शेयर प्राइस 3980 के ऊपर है। और इस कंपनी का मार्केट कैप 14.40 LCr है।
2) टाटा मोटर्स (16.11%)
टाटा ग्रुप की यह एक बड़ी कंपनी है, जिसे इस इंडेक्स में 16.11 % का वेटेज दिया है। इस कंपनी का शेयर 1000 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 3.69LCr है। यह कंपनी गाड़ियों के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में काम करते हैं। भारत की गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग में यह कंपनी सबसे आगे है।
3) Titan ( 14.62%)
Nifty Tata Group 25% Cap Index में यह कंपनी तीसरे नंबर पर आती है। क्योंकि इस कंपनी को 14.62% का वेटेज दिया गया है। और इस कंपनी का शेयर 3700 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3.33LCr है। यहां कंपनी लग्जरी और फैशनेबल ज्वेलरी, घड़ियां, आदि तरह की वस्तुओं का उत्पादन करते हैं।
4) Tata steel (11.83%)
इस इंडेक्स में टाटा स्टील कंपनी को 11.83% का वेटेज दिया गया है, इसलिए यह कंपनी इस इंडेक्स में तीसरे नंबर पर आती है। यह कंपनी का शेयर 163 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। इस कंपनी का मार्केट कैप 2.04Lcr है। यह कंपनी स्टील का उत्पादन करती है।
5) Trent (8.02%)
निफ़्टी टाटा ग्रुप 25% कैप इंडेक्स में इस कंपनी को 8.02% का वेटेज दिया गया है इसीलिए यह कंपनी पांचवें नंबर पर आती है। इस कंपनी का शेयर प्राइस 3900 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस कंपनी का मार्केट 1.40 LCr है। कैप यह कंपनी रिटेल मॉल की चैन को हैंडल करती हैं। यह zudio, Utsa, Westside कंपनियों पर नियंत्रण करती है।
6) टाटा कंज्यूमर ( 6.35%)
इस इंडेक्स में यह कंपनी छटे नंबर पर आती है। इस कंपनी को इंडेक्स में 6.35% का वेटेज दिया गया है। इस कंपनी का शेयर प्राइस ₹1100 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.06LCr है। यह कंपनी चाय पत्ती तयार करने का काम करती है। चाय के साथ यह कंपनी कॉपी का उत्पादन भी करती है।
7) टाटा पावर (6.15%)
Nifty Tata Group 25% Cap Index में यह कंपनी सातवें नंबर पर आती है। क्योंकि इस इंडेक्स में इस कंपनी को 6.15% वेटेज दिया गया है। और इस कंपनी का शेयर प्राइस ₹400 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 1.32LCr है। यह कंपनी इलेक्ट्रिसिटी तैयार करने का और उसे वितरित करने का काम करती है।
8) इंडियन होटल (4.73%)
इस इंजेक्शन इस कंपनी को 4.73% वेटेज दिया गया है इसलिए यह कंपनी 8 वे नंबर पर आती है। इस कंपनी का शेयर प्राइस ₹600 के ऊपर ट्रेड कर रहा है और, कंपनी का मार्केट कैप 87.21TCr है। यह कंपनी कई प्रकार के होटल, रेस्टोरेंट, जंगल सफारी, फ्लाइट कैटरिंग सर्विस मैनेज करती है।
9) टाटा मोटर्स DVR (2.83%)
Nifty Tata Group 25% Cap Index में यह कंपनी नौ पर नंबर पर आती है। क्योंकि इस कंपनी को इस इंडेक्स में 2.83% का वेटेज दिया गया है। और इस कंपनी का शेयर प्राइस 665 से उपर ट्रेड कर रहा है।
10) टाटा Elxsi (2.50%)
इस इंडेक्स में इस कंपनी को सबसे कम 2.50% का वेटेज दिया गया है। लेकिन इस कंपनी का शेयर प्राइस टाटा ग्रुप की बाकी कंपनियों से सबसे ज्यादा है। इस कंपनी का शेयर ₹8000 के ऊपर ट्रेड कर रहा है। और कंपनी का मार्केट कैप 50.13 TCr है। यह कंपनी मीडिया, संचार, हेल्थ केयर आदि क्षेत्रों में काम करती है।
Nifty Tata Group 25% Cap Index के फायदे
1) इस इंडेक्स के कारण टाटा ग्रुप की सबसे बेहतरीन कंपनियों में एक साथ निवेश करने का मौका मिलता है।
2) इस इंडेक्स को देखने के बाद टाटा ग्रुप की कंपनी यो की मार्केट में क्या स्थित है, यह आसानी से समझ में आता है।
3) निफ्टी 50 की इस इंडेक्स में ट्रेडिंग की जा सकती है।
4) इस कंपनी में किसी भी कंपनी को 25% से ज्यादा वेटेज नहीं है।
5) इस इंडेक्स में आप फ्यूचर और ऑप्शंस में ट्रेडिंग कर सकते हैं।
FAQ
1) Nifty Tata Group 25% Cap Index में कितनी कंपनियां है?
Nifty Tata Group 25% Cap Index में टाटा ग्रुप की प्रमुख 10 कंपनियां शामिल है।
2) Nifty Tata Group 25% Cap Index में कौन सी 10 कंपनियां शामिल है?
इस इंडेक्स में TCS, टाटा मोटर्स, टाइटन, टाटा स्टील, ट्रेंट, टाटा कंज्यूमर, टाटा पावर, इंडियन होटल, टाटा मोटर्स DVR, TATA Elxsi यह 10 कंपनिया शामिल है।
Conclusion
“Nifty Tata Group 25% Cap Index in hindi” इस लेख में हमने टाटा इंडस्ट्रीज के के इंडेक्स के बारे में विस्तार से जानकारी लेने की कोशिश की है। जिन लोगों को टाटा की सभी कंपनियों में निवेश करने की इच्छा है, उनके लिए यह इंडेक्स एक अच्छा विकल्प है। इस इंडेक्स में आप निफ्टी 50 की तरह सभी प्रकार के ट्रेडिंग कर सकते हैं। लेकिन ट्रेडिंग करते समय लिखिए जोखन को मध्य नजर रखते हुए ट्रेडिंग करें।

We have been investing and researching the stock market for the last 8 years. We try to provide free information on this website in simple language.