लंबी टांग वाला डोजी क्या है/Long legged Doji Candlestick pattern in hindi

दोस्तों शेयर बाजार में टेक्निकल एनालिसिस सीखते समय कैंडलेस्टिक पैटर्न सिखाना बहुत ही जरूरी होता है। कैंडलेस्टिक पेटर्न सीखे बगैर आप टेक्निकल एनालिसिस नहीं कर सकते हैं।  इसीलिए इस वेबसाइट पर हमने कैंडलेस्टिक पेटर्न के हमने लगभग सभी प्रकारों को सिखाया है। उन्ही प्रकारों में से एक डोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न है। उस दोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न का उप प्रकार Long legged Doji Candlestick pattern है।

इस लेख में हम Long legged Doji Candlestick pattern kya hota hai, इस पैटर्न की पहचान कैसे करनी चाहिए, यह पैटर्न दिखाई देने के बाद ट्रेड कैसे लेना चाहिए आदि विषयों को विस्तार से जानेंगे।

अगर आपने यह लेख पूरा पढ़ लिया तो आपको फिर से “Long legged Doji Candlestick pattern in hindi” यह सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लंबी टांग वाला डोजी क्या है ( What is Long legged Doji Candlestick pattern )

यह एक सिंगल कैंडलेस्टिक पेटर्न है, जो डोजी पैटर्न का एक उप प्रकार है। इस कैंडलेस्टिक पेटर्न के नाम से ही पता चलता है कि यह एक डोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न है जिसका पैर लंबा है, यानी की जिसकी शैडो लंबी होती है।

किसी भी कैंडल का ओपनिंग प्राइस और क्लोजिंग प्राइस सेम होता है, तो हम डोजी कह सकते है।

What is Long Legged Doji Candlestick Pattern In Hindi

 जिस डोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न में रियल बॉडी बहुत ही छोटी होती है ( ना के बराबर होती है ), कैंडल का ओपनिंग और क्लोजिंग प्राइस सेम होता है और महत्वपूर्ण बात यह है की इस प्रकार में लोअर शैडो और उपर शैडो बहुत ही बड़ी होती है,  इन्ही शैडो को अप्पर लेग और लोअर लेग कहा जाता है। ऐसे लंबी टांगों वाले डोजी कैंडलेस्टिक को लंबी टांग वाला डोजी कहा जाता है।

लॉन्ग लेग डोजी की पहचान कैसे करें

Long legged Doji Candlestick pattern क्या होता है, यह जानने के बाद इसकी पहचान कैसे करनी चाहिए यह भी समझ में आना चाहिए। इसकी पहचान करने के लिए नीचे दिए गए मुद्दे को ध्यान से चार्ट पर देखिए।

1) यह पैटर्न तैयार होते समय ओपनिंग प्राइस और क्लोजिंग प्राइस एक समान होनी चाहिए।

2) ओपनिंग प्राइस फॉर क्लोजिंग प्राइस समान होने के कारण बहुत छोटी सी होती है, जो ना के बराबर होती है।

3) इस पैटर्न की ऊपरी शैडो और निचली शैडो बहुत लंबी और एक समान होती है।

4) इस पैटर्न की दोनों शैडो के बीच ऋण चिन्ह के समान बॉडी दिखाई देती है।

ऊपर दिए गए तीन चार मुद्दो से आपको लॉन्ग लेग डोजी आसानी से पहचान में आ जाएगा। फिर भी जिन लोगों को इसे पहचान करना मुश्किल होता है। वह लोग इस पैटर्न की नीचे दी गई रचना देख सकते है।

लंबी टांग वाले डोजी की रचना

दोस्तों इस पैटर्न की रचना आसान होती है, इसलिए यह पैटर्न तैयार होने के बाद आप उसे आसानी से पहचान सकते हैं। चलिए इसकी बॉडी और शैडो के आधार से रचना समझते हैं।

बॉडी 

जब बाजार में बायर्स खरीदी करके बाजार को ऊपर की तरफ ले जाते हैं और एक हाई बनाते है। तब सेलर बाजार में बिक्री करके नीचे लाते है और एक लो बनाते है। लेकिन बायर्स और सेलर्स के बीच चल रहे युद्ध में प्राइस फिर से उसी जगह कैंडल के बीचोबीच क्लोज होती है जिस जगह ओपन हुई ही थी।

 इस कारण से लॉन्ग लेग डोजी में बॉडी ना के बराबर होती है। या फिर कभी-कभी बहुत ही छोटी होती है।

शैडो 

जब बाजार में बायर्स और सेलर्स के युद्ध के बीच प्राइस एक हाई और लो बनाकर कैंडल के बीचों बीच जिस जगह ओपन हुई थी उसी जगह क्लोज होती है। तब बॉडी के ऊपर और नीचे लंबी शैडो तैयार होती है। दोनो शैडो एक समान होता है। उनका आकार भी एक जैसा ही होता है।

यह दोनों शैडो हमें इस बात को दर्शाती है कि प्राइस ऊपर भी गया था और नीचे भी गया था।

रंग

दोस्तों इस कैंडल का रंग लाल या फिर हार इन दोनों में से कोई भी हो सकता है। लेकिन बॉडी का आकार बहुत छोटा होने के कारण इस कैंडल में रंग को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता है।

लंबी टांग वाले डोजी में ट्रेड कैसे करे

दोस्तो Long legged Doji Candlestick pattern क्या है, यह कैसे निर्माण होता है, इसे समझने के बाद आपको यह पैटर्न दिखाई देने पर ट्रेड कैसे करना चाहिए, यह भी समझ में आना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि यह पैटर्न दिखाई देने के बाद एंट्री, स्टॉपलॉस और टारगेट कैसे लगाना चाहिए।

एंट्री

दोस्तों यह कैंडलेस्टिक पेटर्न किस जगह तैयार होता है, उसपर निर्भर करता है कि आप इसमें एंट्री कहां पर लेंगे।

अगर यह कैंडलेस्टिक पेटर्न रेजिस्टेंस लेवल पर तैयार होता है, तो यह पैटर्न चल रहे बुलिश ट्रेंड को बदलकर बेयरिश कर देता है। इसीलिए आपको यह पैटर्न रेजिस्टेंस लेवल पर दिखाई देने पर शॉर्ट पोजिशन के लिए एंट्री लेनी है।

अगर आपको यह कैंडलेस्टिक पेटर्न सपोर्ट लेवल पर दिखाई देता है, तो इसका मतलब यह है कि बेयरिश ट्रेंड खत्म होकर बुलिश ट्रेंड शुरू होने वाला है। इसीलिए सपोर्ट लेवल पर यह पैटर्न दिखाई देने के बाद आपको लॉन्ग पोजीशन बनाने के लिए एंट्री लेनी चाहिए, यानी की खरीदी करने के लिए एंट्री लेनी चाहिए।

स्टॉपलॉस

दोस्तों एंट्री लेने के बाद आपको स्टॉपलॉस लगाना बहुत जरूरी है। यह कैंडल जिस जगह दिखाई देती है उसपर आपका स्टॉपलॉस निर्भर करता है।

अगर यह कैंडल रेजिस्टेंस लेवल पर दिखाई देती है, तब आपका स्टॉपलॉस उस कैंडल के हाई पर होना चाहिए।

अगर यह कैंडल सपोर्ट लेवल पर दिखाई देती है, तो आपका स्टॉपलॉस long leg doji कैंडल के लो पर होना चाहिए।

टारगेट

खुद के मन पर कपूर रखने के लिए टारगेट लगाना भी जरूरी होता है। लेकिन अगर आप रिस्क और रिवॉर्ड मैनेज करके टारगेट लगते हैं तो आप अधिक प्रॉफिट में रह सकते हैं।

Long legged Doji Candlestick pattern  दिखाई देने के बाद आपका टारगेट आपके रिस्क टेकिंग कैपेसिटी पर निर्भर करता है। अगर अपने रिवॉर्ड मैनेजमेंट किया है तो आपका टारगेट उसी के हिसाब से होना चाहिए।

लेकिन अगर आप ज्यादा डिस ले सकते हैं तो जब तक मार्केट आपको कोई ट्रेंड रिवर्सल सिग्नल नहीं देता है, तब तक आपको टारगेट नहीं लगना चाहिए। लेकिन यह बहुत हो सकता है। इसीलिए कोशिश करेंगे टारगेट जरूर लगाए।

लॉन्ग लेग डोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न की विशेषताएं

यह एक डोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न है लेकिन सिचुएशन के अनुसार यह बुलिश और बेयरिश रिवर्सल की तरह काम करता है।

जब यह पैटर्न अप ट्रेंड में तैयार होता है, तब यह बेयरिश रिवर्सल कैंडलेस्टिक पेटर्न का काम करता है।

जब यह पैटर्न डाउन ट्रेंड में तैयार होता है, तब यह बुलिश रिवर्सल कैंडलेस्टिक पेटर्न का काम करता है।

बायर्स और सेलर्स के चल रहे युद्ध के बीच प्राइस ओपनिंग प्राइस के पास आकर क्लोज हो जाता है। इससे हमें यह पता चलता है कि बायर्स और सेलर्स के बीच किसी की भी जीत नहीं हुई है।

बायर्स और सेलर्स के ताकत समान होने के कारण इस कैंडल को न्यूट्रल कैंडल भी कहा जाता है।

लंबी टांग वाले डोजी कैंडलेस्टिक पेटर्न के लाभ और नुकसान

दोस्तों Long legged Doji Candlestick pattern को विस्तार से समझने के बाद इस पैटर्न के लाभ और नुकसान क्या होते हैं इन्हें समझना भी महत्वपूर्ण है।

लॉन्ग लेग डोजी के लाभ

यह कैंडलेस्टिक पेटर्न जीस ट्रेंड में तैयार होता है, उस ट्रेंड को बदलकर मार्केट की दिशा बदलने के संकेत देता है।

मार्केट किस दिशा का अंदाजा लगाकर ट्रेडर्स एंट्री, स्टॉपलॉस और टारगेट आसानी से लगा पाते हैं।

इस पैटर्न की लंबी टांगों के कारण से पहचानना आसान होता है।

लॉन्ग लेग डोजी के नुकसान

अगर यह कैंडलेस्टिक पेटर्न किस ट्रेंड में तैयार हुआ है इसे पहचान में गलती हो गई, और गलत दिशा में ट्रेड ले लिया तो नुकसान का सामना हो सकता है।

इस पैटर्न की पहचान करना आसान है, लेकिन जल्दबाजी में गलत दिशा में ट्रेड ले लिया तो नुकसान हो सकता है।

पैटर्न को पहचानने के बाद कंफर्मेशन लेने से पहले नए ट्रेडर्स ने लेवल पर ट्रेडिंग की तो खुद के मन पर काबू न होने के कारण नुकसान का सामना करना पड़ता है।

प्रश्न

1) क्या लंबी टांग वाला डोजी बेयरिश है?
जी हा, अगर यह अप ट्रेंड में रेजिस्टेंस लेवल पर तैयार होता है तो बेयरिश कैंडल का काम करता है।

2) क्या लॉन्ग लेग डोजी बुलिश है?
जी हा, अगर यह डाउन ट्रेंड में सपोर्ट लेवल पर तैयार होता है तो बुलिश कैंडल का कैंडल काम करता है।

3) लॉन्ग लेग डोजी क्या दर्शाता है?
जिस ट्रेंड में लॉन्ग लेग डोजी तैयार होता है उस ट्रेंड को बदलकर  रिवर्स करने के  संकेत देता है।

सारांश

दोस्तों “Long legged Doji Candlestick pattern in hindi” इस लेख में हमने लंबी टांग वाला डोजी क्या है, यह कैसे तैयार होता है, यह दिखाई देने पर ट्रेड कैसे करना चाहिए इन बातों को विस्तार से जाना है। यह लेख पढ़ने के बाद भी अगर आपके मन में लंबे टांग वाले डोजी के संबंधित कोई सवाल उत्पन्न होते हैं। तो उन सवालों को आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

फ्री में शेयर बाजार सीखने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट (https://sharemarketfly.com/) पर दिए गए बाकी के लेख मुफ्त में पढ़ सकते हैं। और हमारे सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Jai Balaji Share Price Target 2025 to 2050 Ksolves Share Price Target 2025 to 2050 Inventure Share Price Target 2025 to 2050 PMC Fincorp Share Price Target 2025 to 2050 Integra Essentia Share Price Target 2025 to 2050